नियम व शर्तें

‘घुमक्कडी जिन्दाबाद’ ब्लॉग का उद्देश्य भारत और आसपास के देशों की नई-पुरानी, जानी-अनजानी जगहों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हिन्दी में देना है। इसके स्रोत समाचार पत्र, पत्रिकाएं और पाठकों के अपने यात्रा वृत्तान्त हैं। इसके लिये पाठकों से यात्रा लेख आमन्त्रित किये जाते हैं। लेखों के लिये कुछ नियम व शर्तें हैं, जो इस प्रकार हैं:
1. आप अपने या अपने मित्रों के यात्रा वृत्तान्त, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में दैनिक, साप्ताहिक या मासिक रूप से छपने वाले यात्रा लेख भेज सकते हैं।
2. लेख के साथ फोटो भी भेज सकते हैं। पत्र-पत्रिकाओं से लेख भेजते समय लेखक का नाम भेजना अनिवार्य है।
3. सभी लेख हिन्दी में होने चाहिये। अगर अंग्रेजी या किसी अन्य भाषी पत्र या पत्रिका में कोई वृत्तान्त है तो उसे हिन्दी में अनुवादित करके ही भेजें।
4. समाचार पत्र दैनिक होते हैं, इसलिये कोई वृत्तान्त उसी दिन प्रकाशित नहीं किया जायेगा जिस दिन वो समाचार पत्र में छपा था। इसी प्रकार, ज्यादातर पत्रिकाएं मासिक होती हैं, इसलिये इनमें छपे लेख अगले महीने प्रकाशित किये जायेंगे। मान लो कोई वृत्तान्त किसी पत्रिका के जनवरी के अंक में छपा है तो वह इस ब्लॉग पर जनवरी के महीने में नहीं छपेगा, बल्कि फरवरी में छपेगा।
5. यह ब्लॉग विज्ञापन रहित है और इससे ब्लॉग स्वामी को कोई आमदनी नहीं होती है। अगर किसी पत्र-पत्रिका में छपे लेख के मूल लेखक या सम्पादक आदि को कोई आपत्ति होती है तो उस लेख को क्षमा-याचना सहित हटा दिया जायेगा।
6. अगर आप भी ब्लॉग लिखते हैं और अपना कोई वृत्तान्त जो आप अपने ब्लॉग पर पहले ही छाप चुके हैं, भेजना चाहते हैं तो टिप्पणी करके या मेल करके अपनी उस पोस्ट का यूआरएल बता दें। ज्यादा कष्ट करने की जरुरत नहीं है, मैं उसे कॉपी-पेस्ट करके खुद ही उठा लूंगा।
7. यात्रा वृत्तान्त भारत के सभी राज्यों के साथ-साथ पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव और तिब्बत के ही होने चाहिये। तिब्बत को इसलिये शामिल किया गया है ताकि कैलाश मानसरोवर यात्रा को भी शामिल किया जा सके। इनके अलावा किसी भी अन्य देश के वृत्तान्त शामिल नहीं किये जायेंगे।
8. पत्र एक दिन में और ज्यादातर पत्रिकाएं एक महीने में यानी अगला अंक आते ही पिछला अंक रद्दी हो जाता है। उसे इधर उधर फेंक दिया जाता है, दूसरे कामों में ले लिया जाता है यानी उसमें छपी कुछ अनमोल जानकारियां हमेशा के लिये विलुप्त हो जाती हैं। अगर उन जानकारियों को हमेशा के लिये विलुप्त होने से पहले ही बचा लिया जाये तो किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिये।
9. पत्र-पत्रिकाओं के अलावा किसी भी अन्य पुस्तक का कोई भी भाग प्रकाशित नहीं किया जायेगा। अगर पुस्तक के लेखक या प्रकाशक चाहें तो इस बारे में सोचा जा सकता है।
10. आप वृत्तान्तों को neerajjaatji@gmail.com पर भेज सकते हैं।
11. ब्लॉग स्वामी का सम्पर्क सूत्र है:
नीरज जाट
ईमेल: neerajjaatji@gmail.com
ब्लॉग: 1. http://neerajjaatji.blogspot.com (मुसाफिर हूं यारों- नीरज जाट का यात्रा वृत्तान्त)
2. http://ghumakkadijindabad.blogspot.com (घुमक्कडी जिन्दाबाद)
निवास: मेट्रो क्वार्टर, शास्त्री पार्क, दिल्ली
फोन: +919999399632, +919650270044